Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अंबेडकर जयंती से पहले दुर्ग में भाजपा का बड़ा कदम: जिला अध्यक्ष की अगुवाई में साफ हुई बाबा साहब की प्रतिमा, कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

Ambedkar Jayanti Swachhta Abhiyan Durg

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Ambedkar Jayanti Swachhta Abhiyan Durg

दुर्ग (ओमदर्पण न्यूज़)।

भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने स्वच्छता अभियान चलाया। जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में बाबा साहब की प्रतिमा एवं उसके आसपास के परिसर की साफ-सफाई की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से महापौर अलका बाघमार, जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी विनोद अरोरा और आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर उपस्थित रहे।

सफाई अभियान के पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि बाबा साहब ने हमें समानता, स्वाभिमान और सामाजिक न्याय का मार्ग दिखाया है। उनके आदर्शों को आत्मसात करना हम सभी का परम कर्तव्य है।

डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक

सुरेंद्र कौशिक ने आगे कहा कि डॉ. बाबा साहब अंबेडकर के मुख्य योगदान और उनकी प्रासंगिकता का अध्ययन और विश्लेषण करना आज के समय में बहुत आवश्यक और उचित है। उन्होंने बताया कि भारतीय अर्थव्यवस्था और भारतीय समाज वर्तमान में कई आर्थिक और सामाजिक समस्याओं का सामना कर रहा है, डॉ. अंबेडकर के विचार और कार्य इन समस्याओं का समाधान करने में आज भी हमारा सही मार्गदर्शन करते हैं।

 इस स्वच्छता अभियान में जिला भाजपा उपाध्यक्ष मनोज सोनी, सरिता मिश्रा, अशोक राठी, राजीव पांडेय, मंत्री गायत्री वर्मा, हिमा साहू, शैलेंद्र शैंडे, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री आसिफ अली और सह कार्यालय मंत्री राहुल पंडित शामिल हुए।

इसके साथ ही प्रवक्ता अरुण सिंह, रजा खोखर, ‘मन की बात’ प्रभारी संतोष सोनी, सोशल मीडिया संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, संवाद प्रमुख राजेश सिंह राजपूत, मंडल भाजपा अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, प्रकाश साहू, दिनेश मिश्रा, मुकेश बेलचंदन, अनिल यादव, राजीव अग्रवाल और आसपुरन चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow