Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

एसएसपी रामकृष्ण साहू से मिले बेमेतरा के पत्रकार, जन्मदिन की खुशियों के साथ दिखी पुलिस-मीडिया की एकजुटता

एसएसपी रामकृष्ण साहू बेमेतरा- omdarpan

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बेमेतरा।

पुलिस और प्रेस के बीच बेहतर समन्वय और संवाद की दिशा में गुरुवार को एक सुखद तस्वीर सामने आई। श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र शुक्ला के नेतृत्व में जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रामकृष्ण साहू (IPS) से उनके कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की।

मुलाकात के बीच मना जन्मदिन का जश्न

मुलाकात के दौरान जब एसएसपी रामकृष्ण साहू को यह जानकारी मिली कि उपस्थित मीडिया साथियों में से संजय दुबे एवं जितेन्द्र राजपूत का जन्मदिन है, तो उन्होंने सहृदयता दिखाते हुए तत्काल बधाई दी। कार्यालय के सौहार्दपूर्ण वातावरण में एसएसपी ने दोनों पत्रकारों को मिठाई और केक खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव समेत पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल में सुजित शर्मा, योगेश राजपूत, संजय दुबे, दिलीप साहू, जितेन्द्र राजपूत, अरुण सोनी, विजय चौबे, लाला सिंह ठाकुर, हिमांचल शर्मा, गंगाधर चांडक, चंद्रशेखर अग्रवाल, विमलेश द्विवेदी और ताम्रध्वज साहू सहित जिले के अन्य मीडियाकर्मी शामिल रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow