Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

14 जनवरी को हितग्राहियों को मिलेगा मकान की चाबी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)।

नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के खम्हरिया और जुनवानी में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मोर मकान-मोर आस घटक के तहत निर्मित मकानों के हितग्राहियों को 14 जनवरी को स्थल पर जाकर मकान की चाबी प्रदान की जाएगी। जिन हितग्राहियों ने पूर्व में आबंटित मकान की पूरी राशि जमा कर दी है, उन्हें मकान सौंप दिया जाएगा।

इस मौके पर निर्माणाधीन मकानों का निरीक्षण नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने संबंधित एजेंसी और निगम के अभियंताओं के साथ किया। उन्होंने निर्माण में पाई गई कमियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए 14 जनवरी तक नल की टोली, वॉश बेसिन, किचन सिंक, खिड़कियां और दरवाजों की मरम्मत कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

 

निर्मित स्थल पर पहली बार होगी चाबी वितरण की प्रक्रिया

निगम क्षेत्र में यह पहली बार हो रहा है कि हितग्राहियों को उनके मकान की चाबी निर्मित स्थल पर दी जाएगी। इस संबंध में निगम भिलाई के संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है। हितग्राहियों को फोन पर भी जानकारी दी जा रही है और उनसे शेष देय राशि जल्द से जल्द जमा करने को कहा जा रहा है।

बिजली कनेक्शन के लिए मिलेगी एनओसी

आबंटित मकानों में बिजली सप्लाई की सुविधा उपलब्ध रहेगी। हितग्राही अपने नाम से बिजली का मीटर लगवाने के लिए निगम से प्राप्त कब्जा पत्र के साथ विद्युत विभाग में आवेदन कर सकते हैं। उन्हें विद्युत मीटर लगाने की एनओसी प्रदान की जा रही है। यह कार्य हितग्राही को स्वयं करना होगा।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी

निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, अभियंता दीपक देवांगन, सीएलटीसी से उत्पल शर्मा, आदित्य ठाकुर और जनसंपर्क अधिकारी अजय कुमार शुक्ला उपस्थित रहे।


[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/03-jan-2025-se-09-jan-2025-varsh-20-omdarpna-10-.pdf”]

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow