Listen to this article


न्यूज पेपर निर्माण सेवा
omdarpan ओम दर्पण om darpan
-
केंद्र सरकार के खिलाफ सैकड़ों-हजारों आदिवासियों का विरोध प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के खिलाफ मेन चौक पर गूंजे नारे
सुकमा (कौशल संदुजा)
सुकमा जिले के तोंगपाल से लेकर सुकमा तक सर्व आदिवासी समाज द्वारा आहूत भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिला। बंद के कारण क्षेत्र में यातायात पूरी तरह से ठप हो गया, और बसों के पहिये थम गए। केवल आपातकालीन सेवाओं, जैसे 108 एम्बुलेंस को ही आने-जाने की अनुमति दी गई।
तोंगपाल के मेन चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ सर्व आदिवासी समाज द्वारा जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया, जिसमें सैकड़ों-हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्णय के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और इसे वापस लेने की मांग की।
विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तोंगपाल पुलिस के जवान भी मौके पर तैनात थे। पुलिस की कड़ी निगरानी के बावजूद प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, जिससे स्थानीय निवासियों को कोई असुविधा नहीं हुई।






