Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अदा शर्मा को देख झूम उठा भिलाई, ‘द केरला स्टोरी’ फेम एक्ट्रेस ने लगाए श्रीराम के जयकारे; सेक्टर-7 में उमड़ा जनसैलाब

Bhilai Sector 7 Khatu Shyam Karyakram

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Bhilai Sector 7 Khatu Shyam Karyakram Bhilai Sector 7 Khatu Shyam Karyakram

भिलाई (रोहितास सिंह भुवाल)। भिलाई के सेक्टर-7 में आयोजित “एक शाम श्रीराम-खाटूश्याम के नाम” कार्यक्रम ने इस बार भक्ति, आस्था और सांस्कृतिक एकता का ऐसा अद्भुत संगम प्रस्तुत किया, जिसने पूरे शहर को भक्तिमय माहौल में रंग दिया। कैन डू पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष अतुल पर्वत के नेतृत्व में लगातार पांचवें वर्ष आयोजित इस भव्य कार्यक्रम ने हजारों श्रद्धालुओं को एक मंच पर जोड़कर एक ऐतिहासिक आयोजन का रूप ले लिया। भव्य आतिशबाजी के साथ हिंदू नववर्ष का शानदार स्वागत किया गया।

अदा शर्मा को देख उत्साहित हुए श्रद्धालु

कार्यक्रम का सबसे खास और रोमांचक क्षण तब आया, जब ‘द केरला स्टोरी’ फेम बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा मंच पर पहुंचीं। उनके आगमन के साथ ही पूरा पंडाल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु अपनी सीटों से खड़े होकर उनका स्वागत करते नजर आए और कई लोग इस खास पल को अपने मोबाइल में कैद करते दिखे। अदा शर्मा ने मंच से भिलाई की जनता का अभिवादन किया और इस भव्य आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज को जोड़ने का काम करते हैं।

भजनों पर झूमे लोग, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की रंगोली बनी आकर्षण

भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक प्रमोद त्रिपाठी और ‘सारेगामापा’ फेम शरद शर्मा ने अपनी मधुर आवाज और प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उनके भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। इसके अलावा, कार्यक्रम में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की थीम पर रंग-बिरंगे फूलों और रंगों से सजी विशाल रंगोली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालु इस भव्य रंगोली के साथ तस्वीरें लेते और इसकी सराहना करते रहे।

सनातन धर्म की महत्ता पर मीनाक्षी शेरावत ने कहा

सनातनी वक्ता मीनाक्षी शेरावत ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर जनता का अभिवादन किया। उन्होंने सनातन धर्म की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में धार्मिक जागरूकता और एकता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने अतुल पर्वत के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भिलाई में आस्था और संस्कृति को नई पहचान मिल रही है।

आयोजक अतुल पर्वत ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और एकता का प्रतीक है। हमारा प्रयास है कि हर वर्ष इसे और अधिक भव्य रूप दिया जाए।

 इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, सरोज पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, सांसद रजनी बघेल, विधायक रिकेश सेन, दिव्या भसीन, प्रमोद सिंह, उप नेता प्रतिपक्ष भोज राज सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुखानंद राठौड़, सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी और इंदरजीत सिंह छोटू सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

हजारों ने ग्रहण किया महाप्रसाद

कार्यक्रम स्थल पर शाम होते-होते हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। सभी के लिए विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई थी, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। स्वयंसेवकों की सक्रिय टीम ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाले रखा, जिससे कहीं भी अव्यवस्था देखने को नहीं मिली।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow