Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने सुनी जनता की समस्याएं, पानी और सफाई व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने के दिए निर्देश

MLA Devendra Yadav Bhilai

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

MLA Devendra Yadav Bhilai MLA Devendra Yadav Bhilai

भिलाई (ओमदर्पण न्यूज़)।

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने सेक्टर-5 स्थित अपने कार्यालय में आम जनता से भेंट-मुलाकात कर उनकी जमीनी समस्याएं सुनीं। इस दौरान पानी और सफाई से जुड़ी गंभीर शिकायतों पर उन्होंने नगर निगम और भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के अधिकारियों से चर्चा की और समस्याओं के त्वरित निराकरण के कड़े निर्देश दिए।

एचएससीएल कॉलोनी में पाइपलाइन विस्तार का आश्वासन

भेंट-मुलाकात के दौरान सेक्टर-6 एचएससीएल (HSCL) कॉलोनी के रहवासियों ने विधायक को बताया कि उनके विशेष प्रयासों से बीएसपी प्रबंधन ने वहां बिजली कनेक्शन तो दे दिया है, लेकिन अब कॉलोनी के आवासों तक पीने का पानी पहुंचने में भारी समस्या आ रही है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक यादव ने अधिकारियों को पाइपलाइन का विस्तार कर जल्द से जल्द आवासों तक पेयजल पहुंचाने का आश्वासन दिया।

युवाओं के रोजगार और शिक्षा पर हुई चर्चा

कार्यालय में कांकेर, धमतरी और राजनांदगांव सहित अन्य क्षेत्रों से आए युवाओं ने भी विधायक से मुलाकात की। युवाओं ने रोजगार और शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस पर विधायक ने उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से काम करने का भरोसा दिलाया। इसके अलावा, सतनामी, साहू और बौद्ध समाज के पदाधिकारियों ने भी विधायक से सौजन्य मुलाकात की।

जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता

कार्यक्रम के अंत में विधायक देवेंद्र यादव ने स्पष्ट किया कि “जनता की समस्याओं का समाधान हमारी पहली प्राथमिकता है। क्षेत्र के हर मुद्दे पर गंभीरता से कार्य करते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।” उन्होंने आमजनों को यह भी भरोसा दिलाया कि जनता से इस तरह की भेंट-मुलाकात का सिलसिला आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा ताकि समस्याओं का सीधा समाधान हो सके।

780 जिलों में एक साथ बगावत का बिगुल! जानिए गौ-सम्मान के इस 5-चरणीय 'महा-प्लान' ने देश भर में क्यों मचाई है खलबली?
780 जिलों में एक साथ बगावत का बिगुल! जानिए गौ-सम्मान के इस 5-चरणीय 'महा-प्लान' ने देश भर में क्यों मचाई है खलबली?
previous arrow
next arrow