Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 22,000 किलो गांजा किया नष्ट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • महासमुंद, बलौदा बाजार, गरियाबंद और धमतरी के जिलों में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत जब्त मादक पदार्थों का विधिवत नष्टकरण

रायपुर।

 रायपुर रेंज के विभिन्न जिलों में तस्करों से बरामद भारी मात्रा में गांजे का विधिसम्मत नष्टकरण किया गया है। आईजी अमरेश मिश्रा के नेतृत्व में आज एक महत्वपूर्ण कार्रवाई में सिलतरा स्थित एक पॉवर प्लांट में 22,000 किलो से अधिक गांजे को जलाया गया। यह नष्टकरण महासमुंद, बलौदा बाजार, गरियाबंद और धमतरी जिलों में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दर्ज विभिन्न प्रकरणों के तहत किया गया।

इस प्रक्रिया में महासमुंद के 443 मामलों से 22,631.269 किलोग्राम, बलौदा बाजार के 5 मामलों से 224.650 किलोग्राम, धमतरी के 8 मामलों से 328.768 किलोग्राम और गरियाबंद के 16 मामलों से 309.226 किलोग्राम गांजा नष्ट किया गया। पर्यावरण मंत्रालय की अनुमति के बाद यह कार्रवाई की गई, जो जन सुरक्षा को ध्यान में रखकर की गई।

पुलिस ने मादक पदार्थों के कारोबारियों के खिलाफ “ऑपरेशन निजात” चला रखा है। इस अभियान के तहत न केवल अवैध व्यापारियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है, बल्कि नशे के आदी युवाओं की काउंसलिंग भी की जा रही है। कई सामाजिक संगठनों और स्कूलों को इस कार्यक्रम में शामिल किया गया है, जिससे जागरूकता फैलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment