Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बस्तर में वन विभाग की बड़ी कार्यवाही: 130 किलो बास्ता जब्त, इंद्रावती नदी में किया नष्ट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
न्यूज पेपर निर्माण सेवा
previous arrow
next arrow

पर्यावरण संरक्षण के लिए वन विभाग का सख्त कदम, बस्तर में बास्ता के अवैध व्यापार पर लगी लगाम

जगदलपुर (कौशल संदुजा)

बस्तर में पर्यावरण संरक्षण के लिए वन विभाग ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। वन विभाग के उड़नदस्ता ने जगदलपुर क्षेत्र में सघन छापेमारी करते हुए 130 किलोग्राम बास्ता जब्त किया, जिसे बाद में इंद्रावती नदी में फेंक कर नष्ट कर दिया गया।

वन विभाग के सी.सी.एफ. के निर्देश पर सुबह 5:30 बजे से परपा नाका, तोकापाल और संजय मार्केट में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान बास्ता के अवैध विक्रय को रोकने के लिए किया गया, क्योंकि बास्ता का अंधाधुंध कटाव बांस के पेड़ों की वृद्धि को बाधित करता है और पर्यावरणीय संतुलन को नुकसान पहुँचाता है।

वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि बास्ता का अधिक कटाव भविष्य में बांस के पेड़ों की संभावनाओं को समाप्त कर देता है, जो पर्यावरण के लिए घातक साबित हो सकता है। इस अभियान के तहत शहर और ग्रामीण इलाकों में बास्ता के विक्रय पर कड़ी पाबंदी लगाई गई है, जिससे बस्तर में प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

स्थानीय निवासियों से इस अभियान में सहयोग करने और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने की अपील की गई है। वन विभाग की यह कार्यवाही पर्यावरणीय संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो बस्तर क्षेत्र में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment