Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती और हरेली तिहार पर भाजपा का बड़ा आयोजन, विभिन्न सम्मानों से नवाजी जाएंगी विभूतियां

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

✍️ रोहितास सिंह भुवाल
दुर्ग |
संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती और छत्तीसगढ़ के लोक पर्व हरेली तिहार के अवसर पर दुर्ग जिले के जामुल में सामाजिक समरसता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला एवं जामुल मंडल द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह आयोजन 12 अगस्त 2026 को सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामुल में संपन्न होगा। डॉ. रमन सिंह शाम 4 बजे कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार आयोजन की शुरुआत सुबह 11 बजे पूजा-अर्चना, दीप प्रज्वलन और कलश पूजा के साथ होगी। इसके बाद शिव मंदिर में विशेष पूजा, बैल पूजा और कृषि औजारों की पूजा की जाएगी। लोक परंपरा का निर्वहन करते हुए गौ माता को लोंदी खिलाने का कार्यक्रम भी रखा गया है। इस दौरान राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाडा भी मौजूद रहेंगे। सम्मेलन के आकर्षण का केंद्र सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी, जिसमें महिला पंथी नृत्य, डंडा नाच, माड़ी नृत्य, आदिवासी नृत्य और लोकरंग के माध्यम से लोक संस्कृति की छटा बिखेरी जाएगी।

विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों और वरिष्ठजनों का होगा सम्मान

समारोह के दौरान विशेष रूप से मिनीमाता नारी शक्ति सम्मान के तहत प्रदेश की 4 प्रसिद्ध महिला विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही समाजसेवियों को गुरु रविदास स्मृति सम्मान और बिरसा मुंडा स्मृति सम्मान प्रदान किए जाएंगे। जामुल मंडल के 25 वरिष्ठजनों को उनकी सेवाओं के लिए ग्राम गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा। भाजपा भिलाई जिला और जामुल मंडल के समस्त कार्यकर्ता इस आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं। कार्यक्रम के संबंध में अधिक जानकारी के लिए नगर पालिका परिषद जामुल अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर और पद्मश्री राधेश्याम बारले से संपर्क किया जा सकता है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow