Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गणेश विसर्जन में नगर निगम की बड़ी नाकामी: कचरा गाड़ी में उठाई गई प्रतिमा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
  • हिंदू महासभा और बजरंग दल ने किया विरोध
  • तालाब में सही विधि से विसर्जन कराई गई प्रतिमाएं

रायपुर।

आज गुढ़ियारी क्षेत्र स्थित कुकरी तालाब के पास एक विवाद ने जन्म लिया, जब नगर निगम ने गणेश विसर्जन के लिए खजरा उठाने वाली गाड़ी का इस्तेमाल किया। यह घटना तब सामने आई जब अखिल भारत हिंदू महासभा के रायपुर जिला महामंत्री लव कुश गुप्ता ने कचरा गाड़ी को रुकवाया, जिसमें भगवान गणेश जी की प्रतिमाएं थीं।

गुप्ता ने आरोप लगाया कि नगर निगम की यह कार्रवाई न केवल धार्मिक भावनाओं का अपमान है, बल्कि यह सांस्कृतिक परंपराओं के खिलाफ भी है। उन्होंने तत्काल गाड़ी से सभी प्रतिमाओं को तालाब में विसर्जित कराया और पूजन सामग्री को उचित विसर्जन कुंड में डालने का प्रयास किया। इस दौरान हिंदू महासभा के सिपाही और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी वहां उपस्थित रहे, जिन्होंने गाड़ी का प्रतिरोध किया और धार्मिक अनुष्ठान को सही तरीके से संपन्न करने में सहयोग दिया।

यह घटना नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती है और यह जानने की आवश्यकता है कि आखिर इस नाकामी का जिम्मेदार कौन है। सामाजिक और धार्मिक पहलुओं को नजरअंदाज करना कहीं न कहीं प्रशासन की बड़ी असफलता को दर्शाता है।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment