Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

नक्सली गतिविधियों पर सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: 02 नक्सली गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जगरगुण्डा क्षेत्र में विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़े गए नक्सली

सुकमा (कौशल संदुजा)

थाना जगरगुण्डा क्षेत्र में दो सक्रिय नक्सलियों को विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार करने में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। इन नक्सलियों को 23 जून 2024 को सुरक्षा बलों के वाहन पर किए गए आईईडी विस्फोट में संलिप्त पाया गया था, जिसमें दो जवान शहीद हुए थे।

गिरफ्तार किए गए नक्सली थाना जगरगुण्डा क्षेत्र के निवासी हैं। पकड़े गए नक्सलियों की पहचान कोरसा हुंगा (34 वर्ष) और वेट्टी रैनू (19 वर्ष) के रूप में हुई है। कोरसा हुंगा सिलगेर आरपीसी का अध्यक्ष है और वेट्टी रैनू मिलिशिया सदस्य है।

संयुक्त अभियान में मिली सफलता

यह सफलता जिला बल और 210 कोबरा वाहिनी के संयुक्त अभियान के तहत हासिल की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत 25 जुलाई 2024 को बीजापुर कैम्प गुण्डम से पुलिस और 210 कोबरा वाहिनी का बल गस्त सर्चिंग पर निकला था। इस दौरान ग्राम कुर्रेगुट्टा के जंगल में संदिग्ध व्यक्तियों को देखकर पुलिस ने उन्हें घेरकर पकड़ा।

विस्फोटक सामग्री की बरामदगी

पूछताछ के दौरान कोरसा हुंगा के पास से 1 मीटर कोर्डेक्स वायर, 2 जिलेटिन रॉड, माचिस और नक्सल साहित्य बरामद हुआ। वहीं, वेट्टी रैनू के पास से 150 ग्राम बारूद, 3 डेटोनेटर, और 6 पेंसिल सेल मय वॉयर बरामद हुए।

न्यायिक कार्रवाई

गिरफ्तार नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से विस्फोटक सामग्री रखने और 23 जून 2024 को आईईडी ब्लास्ट की घटना में संलिप्तता स्वीकार की। दोनों को थाना जगरगुण्डा लाकर पूर्व से दर्ज प्रकरण अपराध क्रमांक 10/2024 धारा 147, 148, 149, 302, 307, भादवि, 35, 27 आर्म्स एक्ट 03, 04, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय सुकमा में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment