अचानक चाकू से हमला, मानसिक रोगी युवक ने की सनकी हरकत
OM Darpan
-
पीडित सिम्स अस्पताल में भर्ती, आरोपी फरार
बिलासपुर।
बुधवार की देर शाम सनकी युवक ने अपने पुराने दुश्मन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे घायल युवक को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। आरोपी घटना के बाद से फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। घटना तोरवा थाना क्षेत्र के जगमल चौक स्थित सांई भूमि कॉलोनी में हुई।
हर्ष कुकरेजा, जो सांई भूमि कॉलोनी का निवासी है, ने बुधवार को प्रदीप वाधवानी को उसके घर बुलाया। जैसे ही प्रदीप बाहर आया, हर्ष ने उसे मेनरोड की तरफ ले जाकर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। अचानक हुए हमले से वह कुछ समझ नहीं पाया और चिल्लाने लगा।
हमले की आवाज सुनकर प्रदीप के परिजन दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदीप को खून से सना देखा और तुरंत सिम्स अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
आरोपी मानसिक रोगी, पहले भी कर चुका है मारपीट
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि हर्ष मानसिक रोगी है और इससे पहले भी वह घर में अपनी मां के साथ मारपीट कर चुका था। इसके बाद उसे मेंटल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसने फिर से इस प्रकार की हिंसा की।
रोपी की तलाश में जुटी पुलिस की टीम
पुलिस की टीमें आरोपी हर्ष की तलाश में जुटी हुई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की जांच पूरी की जाएगी।
जरूरी खबरें
विज्ञापन