Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पाटन जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। पाटन जनपद पंचायत के प्रतिष्ठित चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जीत दर्ज की। इस चुनाव में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।

भाजपा ने रणनीतिक रूप से किया प्रत्याशी चयन

जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा पर्यवेक्षक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने समस्त जनपद सदस्यों और पाटन क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर कीर्ति नायक को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया। पार्टी द्वारा सभी सदस्यों को उनके पक्ष में मतदान के लिए व्हिप जारी किया गया।

मतदान के दिन भाजपा पर्यवेक्षक की निगरानी में सभी जनपद सदस्य सामूहिक रूप से जनपद कार्यालय पहुंचे और मतदान प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान भाजपा ने 25 में से 18 वोट हासिल कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा की जीत

अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद उपाध्यक्ष पद के लिए भी भाजपा ने अपनी रणनीति स्पष्ट रखी। पर्यवेक्षक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने जनपद सदस्य कमलेश वर्मा को अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया। मतदान में भाजपा ने 25 में से 18 वोट हासिल कर उपाध्यक्ष पद पर भी जीत दर्ज की।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही अहम भूमिका

इस चुनाव में भाजपा सांसद विजय बघेल, निवर्तमान जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, चुनाव पर्यवेक्षक राजेन्द्र कुमार पाध्ये, जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप साहू, सह पर्यवेक्षक अनुपम साहू, भाजपा नेता मेहत्तर वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश भाले, अनूप सोनी, प्रमोद वाघ, प्रमोद नेमा, राजेश राजपूत, रानी बंछोर, ज्योतिप्रकाश साहू, कमलेश चन्द्राकर, कमलेश साहू, लालेश्वर साहू, लोकमनी चन्द्राकर, खेमलाल साहू, केशव बंछोर, प्रकाश बिजौरा, समीर बंछोर, सागर सोनी, केवल देवांगन, शुभम शर्मा, राजा पाठक, अखिलेश मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow