- जनपद अध्यक्षों के निर्वाचन में भाजपा ने दिखाई मजबूती, कार्यकर्ताओं में उत्साह
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
नगरी निकाय चुनाव में ऐतिहासिक परिणाम आने के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मजबूती दिखाई। दुर्ग जिले के जनपद पंचायत अध्यक्षों के निर्वाचन में भाजपा ने दुर्ग, पाटन और धमधा में जीत दर्ज की।
दुर्ग जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर कुलेश्वरी देवांगन, धमधा में लीमन साहू और पाटन में कीर्ति नायक ने जीत हासिल की। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में जश्न मनाया गया, जिसमें प्रमुख भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कार्यकर्ताओं को दिया श्रेय
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा, “पंच से लेकर पार्लियामेंट तक का सपना हम सभी ने देखा था, जिसे पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत की।” उन्होंने कहा कि भाजपा ने नगरी निकाय से लेकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तक लगातार शानदार प्रदर्शन किया है।
उन्होंने आगे कहा, “पूर्व में कांग्रेस सरकार होने के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाए रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पार्टी को निरंतर सफलता मिल रही है।”
जिला भाजपा कार्यालय में जश्न, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल
भाजपा की जीत पर जिला कार्यालय में उत्सव का माहौल रहा। इस अवसर पर भाजपा विधायक ललित चंद्राकर, जिला मंत्री आशीष निमजे, दीपक चोपड़ा, कार्यालय मंत्री एवं जनपद पंचायत पर्यवेक्षक मनोज सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता कांतिलाल बोथरा, नवनिर्वाचित जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा, जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, नितेश साहू, मुकेश बेलचंदन, रितेश शर्मा, लिकेश्वर देशमुख, गिरेश साहू, पूरन देशमुख, सानिध्य चंद्राकर, नवीन पवार, ताम्रध्वज साहू, योगेंद्र दिल्लीवार, राजू देशमुख, पूनम चंद सपहा, राहुल दीवान, गोकुल वर्मा, रजनी साहू, पूर्णिमा वर्मा, प्रतिभा देवांगन, बेला यादव, संगीता साहू, बिन्दु देशलहरे, संतोष निषाद, जितेन्द्र टंडन, अजीत चंद्राकर, लोमश चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।









