Listen to this article
महासमुंद:
ग्राम कोडर बांध में हरि ओम वैष्णव के यहाँ आयोजित चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर, भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर मां खलारी मंदिर में हवन, पूजा, और आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान, दीप प्रज्वलित करने से पहले, अशवंत तुषार साहू ने माता रानी की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने क्षेत्रवासियों के लिए आशीर्वाद और समृद्धि की प्रार्थना की।
शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से न केवल कष्ट दूर होते हैं, बल्कि जीवन में सकारात्मकता का वास होता है। इससे घर में सुख और समृद्धि का वातावरण भी बनता है।






