महासमुंद। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-2 के ग्राम बेलटुकरी में आयोजित भगवान श्री रामचंद्र की झांकी कार्यक्रम में भाजपा के सक्रिय सदस्य और किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने शिरकत की। उन्होंने भगवान श्री रामचंद्र की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों ने तुषार साहू का चंदन और गुलाल लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में भगवान श्री राम के आदर्श जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “भगवान राम का जीवन हमें सिखाता है कि अपने लक्ष्यों को कभी नहीं छोड़ना चाहिए। पूरी रामकथा हमें यह शिक्षा देती है कि अगर ईश्वर एक रास्ता बंद करता है तो दूसरा रास्ता खोलता है और मदद के लिए किसी न किसी को भेजता है। इसलिए हमें अपने जीवन के लक्ष्यों के प्रति निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। अंत में सफलता अवश्य मिलती है।”
कार्यक्रम में सरपंच सोनसय निर्मलकर, रमेश पटेल, ताराचंद साहू, पोषण निर्मलकर, राकेश निषाद, दुर्गेश निषाद, प्रेमलाल और हेमलाल निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।







