Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भाजपा नेता अशवंत तुषार साहू ने कांवड़ियों का किया स्वागत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpan-add
previous arrow
next arrow

महासमुंद में शिव भक्तों का बोल बम के नारों के साथ कांवड़ यात्रा

महासमुंद।

सावन के पावन महीने में शिव भक्तों की आस्था चरम पर है। इसी कड़ी में, महासमुंद में शिव भक्तों की एक बड़ी संख्या ने बमहणी श्वेत गंगा से जल उठाकर सिरपुर के लिए कांवड़ यात्रा की शुरुआत की। भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने नेहरू चौक पर कांवड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस यात्रा में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं और युवतियां भी भगवा वस्त्रों में कंधे पर कांवड़ लिए, बोल बम का उद्घोष करते हुए शामिल हुईं।

यात्रा के दौरान, शिव भक्तों पर जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई और उन्हें फल, शरबत, और पानी प्रदान किया गया। नंगे पांव चल रहे बच्चों ने भी इस यात्रा में भाग लिया, जिससे श्रद्धालुओं का उत्साह और बढ़ गया। भजनों के साथ डीजे की धुनें शिव भक्तों को पूरे रास्ते जोश से भरती रहीं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment