Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

“भाजपा महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत ने नामांकन दाखिल किया, भारी बहुमत से जीत का विश्वास जताया राम विचार नेताम ने”

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

अम्बिकापुर।

अंबिकापुर नगर पालिका निगम के आगामी चुनाव में भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती मंजूषा भगत ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम ने भाजपा की जीत का विश्वास जताया और कहा कि पार्टी आगामी चुनावों में भारी बहुमत से जीतकर अपनी सरकार बनाएगी।

अंबिकापुर नगर पालिका निगम के महापौर पद के लिए भाजपा की प्रत्याशी श्रीमती मंजूषा भगत ने आज नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नामांकन का यह कार्यक्रम भाजपा कार्यालय, संकल्प भवन से शुरू हुआ, जहां कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम के नेतृत्व में रैली के रूप में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का दल कलेक्ट्रेट तक पहुंचा। वहाँ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी, अपर कलेक्टर श्री नायक को सौंपा।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम ने अपने संबोधन में कहा कि, “हमारी पार्टी लोकसभा और विधानसभा की तरह इस बार निगम चुनाव में भी भारी बहुमत से जीतकर अपनी सरकार बनाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार का सुशासन जनता के बीच और मजबूत होगा, जिसका सकारात्मक परिणाम हमें इस चुनाव में मिलेगा।”

महापौर प्रत्याशी श्रीमती मंजूषा भगत ने अपनी बात रखते हुए कहा, “पार्षद के रूप में मैंने आम जनों की सेवा की है और अब मुझे महापौर के रूप में सेवा का एक और अवसर प्राप्त करने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार अंबिकापुर नगर के विकास को लेकर पूरी तरह से संकल्पित है।”

इस अवसर पर भाजपा के कई प्रमुख नेता भी उपस्थित रहे, जिनमें अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लूंड्रॉ विधायक प्रबोध मिंज, भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर, ओबीसी मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय तोमर, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता और जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केशरी शामिल थे।

इसके साथ ही जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार बंसल, अभिषेक शर्मा, आलोक दुबे, रूपेश दुबे, निश्चल प्रताप सिंह, अनिल जायसवाल, रिंकू वर्मा, रविंद्र तिवारी और संजीव वर्मा सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow