Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने विभिन्न वार्डों में 26 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जगदलपुर(कौशल संदुजा)।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने शहर के विभिन्न वार्डों में लाखों रुपए के विकास कार्यों का गुरुवार को विधिवत भूमि पूजन किया। विधायक निधि से शहर के अलग-अलग वार्डों में सीसी सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया गया है, जिसमें प्रमुखता से महेंद्र कर्मा वार्ड, विजय वार्ड, और कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड शामिल हैं।

महेंद्र कर्मा वार्ड में सीसी सड़क निर्माण का कार्य 11 लाख 58 हजार रुपए की लागत से किया जाएगा। वहीं, विजय वार्ड में इस कार्य के लिए 5 लाख और कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड में 8 लाख रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। कुल मिलाकर इन विकास कार्यों की लागत 26 लाख रुपए होगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक किरण देव ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा, “जनता की मांग के अनुसार शहर में चौमुखी विकास कार्य होंगे और इसमें कोई समझौता नहीं किया जाएगा। हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव के नेतृत्व में यह विकास कार्य प्राथमिकता से पूर्ण होंगे।”

महापौर सफीरा साहू और कार्यक्रम में शामिल अन्य पार्षदों ने भी शहर के विकास में योगदान की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर निगम के कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, राजेश श्रीवास्तव सहित निगम के अधिकारी, कर्मचारी और वार्डवासी भी मौजूद रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment