Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अहिवारा में नवाचार के साथ मना भाजपा का स्थापना दिवस; पिता के निधन के बाद पढ़ाई छूटने की कगार पर खड़ी 2 बच्चियों की भरी फीस, मंत्रियों ने की सराहना

BJP Ahiwara Mandal Sthapna Diwas

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

BJP Ahiwara Mandal Sthapna Diwas

अहिवारा (ओमदर्पण न्यूज़)।

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर अहिवारा मंडल ने एक अनूठे और प्रेरणादायक नवाचार के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया। अहिवारा के वार्ड 9 स्थित अटल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 501 दीप जलाए गए। इस मौके पर आतिशबाजी की गई, हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान कर शर्बत व प्रसादी का वितरण किया गया।

सड़क हादसे में पिता को खो चुकीं बच्चियों की भरी फीस

इस कार्यक्रम की सबसे प्रमुख और भावुक कर देने वाली विशेषता यह रही कि मंडल के पदाधिकारियों ने एक जरूरतमंद परिवार की मदद की। गौरतलब है कि 4 माह पूर्व नंदनी नगर निवासी सुखदेव और उनके तीन वर्षीय पुत्र का एक सड़क हादसे में निधन हो गया था। सुखदेव की दो बेटियां स्थानीय पीएवी स्कूल में अध्ययनरत हैं, लेकिन पिता के निधन के बाद फीस जमा न हो पाने के कारण उनकी आगे की पढ़ाई में भारी परेशानी आ रही थी। इसे देखते हुए अहिवारा क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों ने आपस में 41 हजार रुपये की राशि एकत्र कर दोनों बच्चियों की 1 वर्ष की फीस जमा की और समाज के सामने एक नई मिसाल पेश की।

‘सबका साथ, सबका विकास’ पर काम कर रही भाजपा: कोर्सेवाड़ा

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा दल है जो ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना के साथ काम करती है और समाज के हर वर्ग का ध्यान रखते हुए विकास कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) राकेश पाण्डेय ने अहिवारा मंडल की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को धरातल पर उतार कर समाज में एक नई और सकारात्मक पहल की है।

नक्सलवाद को खत्म कर मुख्यधारा से जोड़ रही सरकार: देवांगन

कार्यक्रम में अतिथियों का सम्मान करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने आज देश से नक्सलवाद को खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है और भटके हुए लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास कर रही है।

वहीं, भिलाई जिला उपाध्यक्ष एवं अहिवारा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष नटवर ताम्रकार ने अटल बिहारी वाजपेयी के सिद्धांतों और उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए पार्टी के संकल्पों और विचारधारा को जनता के समक्ष रखा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow