Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सुकमा में नक्सलियों का खूनी तांडव: भितरघात के शक में अपने ही साथी की हत्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpan-add
previous arrow
next arrow
  • सुकमा में नक्सलियों ने किया अपने ही साथी का खून, बस्तर डिविजन के इंचार्ज कुरसम मनीष की दर्दनाक हत्या

सुकमा। जब पूरा देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा था, तब छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके सुकमा से एक सनसनीखेज खबर आई। नक्सलियों ने अपने ही संगठन के पश्चिम बस्तर डिविजन के इंचार्ज, कुरसम मनीष की भितरघात के शक में हत्या कर दी है। नक्सलियों ने इस हत्या की पुष्टि करते हुए एक प्रेस नोट जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि कुरसम मनीष को संगठन के खिलाफ गतिविधियों में शामिल होने का संदेह था। इस घटना ने एक बार फिर नक्सल संगठन के भीतर के आंतरिक संघर्ष को उजागर कर दिया है।

यह घटना केवल अकेली नहीं है। इससे पहले भी नक्सलियों ने बस्तर में अपने एक अन्य साथी, बारसे मासा, की हत्या कर दी थी। बारसे मासा ने आंध्र प्रदेश पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था, जिससे नाराज होकर नक्सलियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। सुरक्षाबलों की लगातार सफलताओं और नक्सलियों की कमजोर होती स्थिति ने उन्हें अंदर से हिला दिया है, जिससे ऐसे हिंसक घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment