लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

छावनी चौक बनेगा गौ-माता चौक: गाय की प्रतिमा होगी स्थापित, सौंदर्यकरण की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • महापौर नीरज पाल ने किया स्थल का अवलोकन, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)।

नगर पालिक निगम भिलाई की 27 मार्च 2025 को आयोजित विशेष सम्मिलन में छावनी चौक का नाम बदलकर “गौ माता चौक” रखने का निर्णय लिया गया। बैठक में महापौर नीरज पाल ने अपने बजट अभिभाषण के दौरान जानकारी दी कि 10 मार्च 2024 को श्री शंकराचार्य जी महाराज ने देशव्यापी गौ माता संरक्षण व संवर्धन हेतु सुबह 10 बजे धरना दिया था। उन्होंने छावनी चौक में धरने के दौरान घोषणा की थी कि नगर निगम सदन इस चौक का नाम गौ माता के नाम पर करे और इसका सौंदर्यकरण सुनिश्चित करे।

महापौर के इस प्रस्ताव को निगम सदन द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।

स्थल का किया गया निरीक्षण

छावनी चौक के सौंदर्यकरण के लिए जोन दो के राजस्व विभाग द्वारा सर्वेक्षण पूरा कर लिया गया है। शनिवार को महापौर नीरज पाल, जोन आयुक्त यशा लहरे, सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे और सहायक अभियंता अर्पित बंजारे ने स्थल का अवलोकन किया।

प्रभावित परिवारों को मिलेगा आश्रय

मौके पर महापौर नीरज पाल ने प्रभावित परिवारों से चर्चा करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्हें पुनर्वासित किया जाएगा।

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और सौंदर्यकरण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने को कहा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow