Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष और पूर्व पार्षद के बीच झड़प, मामला दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महासमुंद।

नगर पालिका महासमुंद में आज एक झड़प की खबर सामने आई है, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग और पूर्व पार्षद पंकज साहू के बीच विवाद उत्पन्न हुआ। घटना नगर पालिका के भीतर हुई, जहां दोनों के बीच हिंसक झड़प हुई।

नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने पूर्व पार्षद पंकज साहू पर हमला करने और मारपीट करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि पंकज साहू ने उनके साथ गाली-गलौच की। वहीं, पूर्व पार्षद पंकज साहू ने भी आरोप लगाया कि नगर पालिका अध्यक्ष और उनके समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की।

घटना के बाद नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग के दोनों हाथों में चोट के निशान पाए गए। दोनों पक्षों ने कोतवाली थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराए जाने की मांग की। नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग अपने समर्थकों के साथ कोतवाली थाने में बैठी रही, और उन्होंने पंकज साहू के खिलाफ एफआईआर की मांग की।

कोतवाली थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के लिखित आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से कोतवाली थाना क्षेत्र में गहमागहमी का माहौल बना हुआ है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment