Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सीईओ ने की मनरेगा एवं स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

मनरेगा एवं स्वच्छ भारत मिशन समीक्षा बैठक

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे ने 11 नवम्बर को विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक का आयोजन जिला पंचायत के सभाकक्ष में किया गया, जिसमें मनरेगा एवं स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) की प्रगति की समीक्षा की गई।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे ने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार नाडेप, वर्मी कम्पोस्ट टैंक, मछली पालन तालाब, डबरी निर्माण, कच्ची-पक्की नाली, नाला निर्माण, कुआं, पशु आश्रय शेड, बायो गैस प्लांट, वृक्षारोपण जैसे कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को इन कार्यों में गति और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कचरा कलेक्शन के कार्य पर भी विशेष जोर दिया गया। सीईओ ने बताया कि स्वच्छताग्राही बहनों द्वारा सप्ताह में तीन दिन कचरा कलेक्शन किया जाना है, जिसके लिए पंचायत के सरपंच, सचिव एवं कर निगरानी टीम का गठन किया जाए। कर वसूली पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई ताकि स्वच्छता अभियान को सुदृढ़ बनाया जा सके।

बैठक में शौचालयों के रखरखाव के लिए रिपोर्ट एवं फोटोग्राफ के माध्यम से नियमित जानकारी देने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त, त्रिस्तरीय जल शुद्धिकरण तालाबों में किए गए कार्यों की जांच कर तालाबों में जल की शुद्धता सुनिश्चित करने एवं गंदे पानी को तालाबों में जाने से रोकने के लिए किए गए प्रयासों की विस्तृत जानकारी लेने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।

इस बैठक में जनपद पंचायत दुर्ग, धमधा और पाटन के कार्यक्रम अधिकारी, सभी तकनीकी सहायक एवं स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment