Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सभापति श्याम शर्मा ने पार्षदो के साथ शहर के नए एसपी विजय अग्रवाल को पुष्पगुच्छ देकर किया अभिनंदन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। 

नगर पालिक निगम दुर्ग के सभापति श्याम शर्मा के नेतृत्व में आज एमआईसी और पार्षदगणों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।

सभापति श्याम शर्मा ने मुलाकात के दौरान दुर्ग शहर की कानून व्यवस्था, यातायात और अन्य आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने इन व्यवस्थाओं में सुधार हेतु अपनी चिंताएं भी साझा कीं और आवश्यक कदम उठाने का निवेदन किया। एसपी विजय अग्रवाल ने सभापति की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि सभी मुद्दों पर प्राथमिकता के साथ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने दुर्ग शहर में शांति और सुव्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

इस सौजन्य मुलाकात के दौरान एमआईसी सदस्य काशीराम कोसरे, मनीष साहू, शिव नायक, कुलेश्वर साहू, गुलाब वर्मा, कमल देवगन, संजय अग्रवाल, मनीष कोठारी, गुलशन साहू, सरस निर्मलकर, खिलावन मटियारा, गुड्डू यादव, ललित ढीमर, जिंतेंद्र महोबिया और संभव जैन की उपस्थिति रही।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow