Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग को मिला नया सचिव, रमेश साहू ने संभाला पदभार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

रायपुर (सत्यानंद सोई)

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में लंबे समय से खाली सचिव पद पर रमेश साहू की नियुक्ति हुई है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा उनकी पदस्थापना की गई है। आज उन्होंने आयोग कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।

पदभार संभालने के बाद सचिव रमेश साहू ने महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक से सौजन्य भेंट की। इस दौरान डॉ नायक ने उन्हें नए दायित्व के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

आयोग की सदस्यगण श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, श्रीमती सरला कोसरिया व श्रीमती ओजस्वी मंडावी के साथ ही आयोग के समस्त कर्मचारियों ने भी नव नियुक्त सचिव श्री रमेश साहू का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow