सरकारी स्कूलों में छात्राओं के लिए बनेंगे 79 नए शौचालय, 'मेरी बेटी-मेरा अभिमान' अभियान को मिली रफ्तार
OM Darpan
Aug 24, 2026 10:57 pm
681 views
24 Aug 2026
-
विष्णु देव साय सरकार की पहल: वीबी-जी राम जी योजना के तहत 4.30 लाख की लागत से बनेंगे शौचालय
*** प्रत्येक शौचालय पर खर्च होंगे 4.30 लाख रुपये ***
प्रशासन ने प्रत्येक शौचालय के निर्माण के लिए 4.30 लाख रुपये की राशि निर्धारित की है। इन स्वीकृत कार्यों को विकसित भारत रोजगार गारंटी एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना के तहत लिया गया है। विद्यालयों की आवश्यकता और छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाएगा। स्कूलों में अलग और उपयोगी शौचालयों का निर्माण केवल स्वच्छता ही नहीं, बल्कि छात्राओं की गरिमा और आत्मविश्वास से भी जुड़ा है। स्वच्छ वातावरण मिलने से छात्राओं की नियमित उपस्थिति बढ़ेगी। जिला प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी निर्माण कार्यों को तय समय सीमा के भीतर और निर्धारित गुणवत्ता मानकों के साथ पूरा किया जाए। भविष्य में भी जरूरत के आधार पर स्कूलों में अन्य सुविधाओं के प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे।जरूरी खबरें
विज्ञापन