14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भिलाई-चरोदा: वार्डों की बदहाली पर 'आप' का हल्लाबोल, आयुक्त को सौंपा ज्ञापन; 7 दिन में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

OM Darpan

Apr 10, 2026 10:08 pm 271 views
भिलाई-चरोदा: वार्डों की बदहाली पर 'आप' का हल्लाबोल, आयुक्त को सौंपा ज्ञापन; 7 दिन में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

Bhilai-Charoda Nigam

भिलाई-चरोदा (ओमदर्पण न्यूज़)।

अहिवारा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा में व्याप्त गंभीर जनसमस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने वार्ड क्रमांक 9 से 17 तक की बदहाली का मुद्दा उठाते हुए निगम आयुक्त डी.एस. ठाकुर को ज्ञापन सौंपा। चर्चा के बाद आयुक्त ने समस्याओं के निराकरण के लिए जल्द कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

'डबल इंजन' सरकार और स्थानीय प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप

आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव व चुनाव प्रभारी देविंदर सिंह भाटिया ने बताया कि प्रदेशव्यापी सदस्यता अभियान के दौरान जब पार्टी कार्यकर्ता निगम के वार्डों में पहुंचे, तो लोगों ने समस्याओं का अंबार लगा दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह क्षेत्र भाजपा के सांसद और कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री का है, फिर भी निगम प्रशासन हर समय बजट और कर्मचारियों की कमी का बहाना बनाता है। भाटिया ने आरोप लगाया कि साफ-सफाई, जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट (LED), नाली निर्माण, तालाबों व सड़कों का संधारण और उद्यानों के रखरखाव में निगम पूरी तरह विफल रहा है, जो स्पष्ट रूप से भ्रष्टाचार का संकेत देता है।

महापौर और पार्षदों की निष्क्रियता से जनता बेहाल

जिला महासचिव एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी अजय रामटेके ने स्थानीय सत्ता पर प्रहार करते हुए कहा कि वर्तमान महापौर और वार्ड पार्षदों की निष्क्रियता के कारण छोटी-छोटी समस्याएं भी हल नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, तो क्षेत्र में पेयजल की समस्या विकराल रूप धारण कर लेगी।

वहीं, ब्लॉक संगठन मंत्री मंजीत कुमार ने कहा कि लगभग पूरे निगम क्षेत्र का यही हाल है। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच समन्वय की भारी कमी है, जिसका खामियाजा वार्डवासियों को भुगतना पड़ रहा है और वे दर-दर भटकने को मजबूर हैं।

नालियों के ऊपर हैंडपंप, डेंगू-मलेरिया का खतरा

'आप' नेता मो. शमी अहमद ने आयुक्त को वार्डों की जमीनी हकीकत बताते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था ठप होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू और मलेरिया का खतरा मंडरा रहा है। सबसे गंभीर बात यह है कि कई स्थानों पर हैंडपंप गंदी नालियों के ऊपर स्थित हैं, जिससे संक्रमण फैलने की पूरी आशंका है। उन्होंने तत्काल कीटनाशक छिड़काव और हैंडपंपों के स्थानांतरण की मांग की।

आंदोलन की दी चेतावनी

आम आदमी पार्टी ने निगम प्रशासन को 7 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। ब्लॉक अध्यक्ष शेख इमरान, मंजीत कुमार, मो. शमी कुरैशी, अजय रामटेके और देविंदर सिंह भाटिया ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर कचरा संग्रहण, नाली सफाई और जल आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ, तो पार्टी जनहित में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। अब खोखले आश्वासनों से काम नहीं चलेगा, धरातल पर ठोस कार्रवाई करनी होगी।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914152612878

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 344