15 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुकमा में नक्सल विरोधी अभियान: दो नक्सली स्मारकों को ध्वस्त किया गया

शेयर करें

OM Darpan

Jul 24, 2024 12:15 am 238 views
सुकमा में नक्सल विरोधी अभियान: दो नक्सली स्मारकों को ध्वस्त किया गया
पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के नेतृत्व में कार्रवाई सुकमा/ कौशल संदुजा पुलिस अधीक्षक सुकमा, किरण गंगाराम चव्हाण के नेतृत्व में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना गोलापल्ली क्षेत्र के ग्राम सिंगाराम में महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। नक्सलियों द्वारा बनाए गए दो वृहद स्मारकों को पुलिस और DRG की संयुक्त टीम ने ध्वस्त कर दिया। नक्सलियों का नया समारक ध्वस्त ग्राम सिंगाराम में नक्सलियों द्वारा बनाए गए दो नए स्मारकों को पुलिस और DRG की टीम ने ग्रामीणों के सामने ध्वस्त किया। इन स्मारकों का उद्देश्य शहीद सप्ताह मनाने की योजना थी, जिसे पुलिस ने विफल कर दिया। ग्रामीणों में जागरूकता और नक्सलियों के प्रति भय मुक्त वातावरण ये स्मारक नक्सली हिंसा और भय के प्रतीक बन चुके थे। पुलिस और DRG टीम ने इन स्मारकों को ध्वस्त करके स्थानीय ग्रामीणों को नक्सलियों के प्रति जागरूक किया और क्षेत्र के माहौल को भयमुक्त बनाने का प्रयास किया। पिछली कार्रवाई की यादें कुछ दिनों पहले, थाना किष्टाराम के ग्राम पालोडी के कांसाराम के जंगलों में भी नक्सलियों द्वारा बनाए गए वृहद स्मारक को पुलिस और DRG टीम ने ध्वस्त किया था। इस कार्रवाई से नक्सल विरोधी अभियान की प्रभावशीलता और स्थानीय ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261015192227724

विज्ञापन

Advertisement