14 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

तीन किलोवाट का सोलर पैनल लगाकर श्यामा ने किया बिजली बिल शून्य

शेयर करें

OM Darpan

Oct 14, 2026 01:35 pm 354 views
तीन किलोवाट का सोलर पैनल लगाकर श्यामा ने किया बिजली बिल शून्य


सुकमा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जिले के लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है। सौर ऊर्जा को अपनाकर नागरिक अपने बिजली खर्च में सीधे तौर पर बचत कर रहे हैं। पटनमपारा की रहने वाली श्यामा मजूमदार ने भी इस पहल का लाभ उठाते हुए अपने घर पर तीन किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कराया है।


ग्रिड में जा रही अतिरिक्त बिजली

श्यामा मजूमदार के अनुसार, सोलर पैनल लगवाने से पहले उनके घर का बिजली बिल हर महीने 300-500 रुपये के बीच आता था। लेकिन पैनल स्थापित होने के बाद पिछले चार महीनों से उनका बिजली बिल पूरी तरह से शून्य आ रहा है। इसके साथ-साथ एक बड़ा फायदा यह भी हो रहा है कि घर की जरूरत से ज्यादा जो बिजली बन रही है, वह सीधे पावर ग्रिड में जा रही है। इस अतिरिक्त बिजली के बदले उनके बिजली खाते में लगातार क्रेडिट जमा हो रहा है।


केंद्र-राज्य से मिली बंपर सब्सिडी

इस पूरी प्रक्रिया में श्यामा को बड़ी आर्थिक राहत मिली। पीएम सूर्य घर योजना के तहत पैनल लगाने के लिए उन्हें कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई है। इसमें केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार रुपये और राज्य सरकार की तरफ से 30 हजार रुपये का अनुदान शामिल है। इस सब्सिडी-राशि के चलते ही उनके लिए यह सिस्टम लगवाना काफी आसान हो गया। श्यामा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए कहा कि यह योजना आम-आदमी को स्वच्छ ऊर्जा से जोड़ने के साथ-साथ खर्चों में भी भारी राहत दे रही है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261014141943382

विज्ञापन

Advertisement