14 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम किसान निधि से संवर रही खेती, भोथीपारकला के नेतराम को मिली बड़ी राहत

शेयर करें

OM Darpan

Oct 14, 2026 01:31 pm 355 views
पीएम किसान निधि से संवर रही खेती, भोथीपारकला के नेतराम को मिली बड़ी राहत

राजनांदगांव।

केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिले के अन्नदाताओं के लिए बड़ा सहारा साबित हो रही है। खेती के समय नकदी के संकट से जूझने वाले किसानों को इस योजना से सीधा लाभ मिल रहा है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम भोथीपारकला के रहने वाले किसान नेतराम साहू इसके जीवंत उदाहरण हैं, जिनकी खेती अब बिना किसी आर्थिक रुकावट के आसानी से चल रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


खाद-बीज खरीदने में मिली सहूलियत

किसान नेतराम साहू बताते हैं कि योजना के तहत मिलने वाली राशि उनके लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है। बारिश के मौसम में जब खेती का काम जोरों पर होता है, तब अक्सर हाथ में पैसों की भारी कमी हो जाती है। ऐसे समय में किसान सम्मान निधि के पैसों से खाद, बीज और कृषि से जुड़े अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था आसानी से हो जाती है। इससे खेती-किसानी से जुड़े शुरुआती खर्चों को पूरा करने में काफी मदद मिल रही है।


सालाना मिलते हैं छह हजार रुपये

गौरतलब है कि इस योजना के तहत पात्र किसानों को खेती की जरूरतों को पूरा करने के लिए हर साल छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचती है। नेतराम को अब तक योजना की सभी किस्तें निरंतर और समय पर मिली हैं। समय पर आर्थिक मदद मिलने से खुश नेतराम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विशेष तौर पर आभार जताया है। उनका कहना है कि सरकार की यह पहल छोटे किसानों के लिए बेहद उपयोगी और कारगर है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261014141943382

विज्ञापन

Advertisement