89 लाख की लागत से सिकरिमा-विदुरपुर मार्ग का डामरीकरण पूरा, ओडिशा सीमा के गांवों को मिली बड़ी राहत
OM Darpan

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के दूरस्थ और सीमावर्ती इलाकों में सड़क संपर्क को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 89 लाख 53 हजार रुपये की लागत से सिकरिमा से विदुरपुर तक 2.5 किलोमीटर लंबी सड़क का जीर्णोद्धार और डामरीकरण कार्य पूरा कर लिया गया है। सड़क निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवाजाही में बड़ी सहूलियत मिली है और लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्या दूर हो गई है।
ओडिशा सीमा के गांवों से संपर्क हुआ मजबूत
जशपुर जिले का यह सिकरिमा-विदुरपुर मार्ग ओडिशा राज्य की सीमा से लगे ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। सड़क के जीर्णोद्धार से सीमावर्ती गांवों का मुख्य रास्तों से सीधा जुड़ाव बेहतर हो गया है। इससे न केवल विद्यार्थियों और मरीजों को शिक्षा व स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचने में आसानी होगी, बल्कि किसानों को भी अपनी कृषि उपज बाजार तक ले जाने में सुविधा मिलेगी। बेहतर कनेक्टिविटी से इलाके में सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को भी काफी बढ़ावा मिलेगा।
बारिश में होने वाली परेशानी से मिली निजात
सड़क की स्थिति खस्ताहाल होने के कारण ग्रामीणों को लंबे समय से भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बारिश के मौसम में इस रास्ते पर दोपहिया और अन्य वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित होती थी, जिसका सीधा असर रोजमर्रा के कामों पर पड़ता था। अब डामरीकरण का काम पूरा होने से लोगों का सफर सुगम और सुरक्षित हो गया है। लंबे समय से इस पक्की सड़क की प्रतीक्षा कर रहे ग्रामीणों में अब भारी खुशी का माहौल है।
जरूरी खबरें
विज्ञापन