14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दंतेवाड़ा में अवैध पेट्रोल भंडारण पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 80 लीटर पेट्रोल जब्त

OM Darpan

Aug 08, 2024 01:42 am 161 views
[smartslider3 slider=6]
अवैध रूप से पेट्रोल का भंडारण और विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों पर छापा, अग्नि सुरक्षा उपायों का भी अभाव
[smartslider3 slider=2]
दंतेवाड़ा (कौशल संदुजा)।  मुख्यालय दंतेवाड़ा के विभिन्न प्रतिष्ठानों और दुकानों पर आज खाद्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। इस छापामार कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से विक्रय के उद्देश्य से भंडारित 80 लीटर पेट्रोल को जब्त किया गया। फरसपाल चौक में स्थित ओम साईं सैलून से 3.50 लीटर, सौरभ डेली नीड्स से 15 लीटर, नौशाद ख्वाजा गरीब नवाज गद्दा दुकान से 18 लीटर, सीताराम पान पैलेस से 6.50 लीटर, और जमुना प्रसाद गुप्ता पान पैलेस से 47 लीटर पेट्रोल बरामद हुआ। इन प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा के कोई उपाय नहीं पाए गए, जिससे संभावित दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ गया था। विभाग ने छत्तीसगढ़ एम.एस.एच.डी अनुशासन और नियंत्रण आदेश 1980 का उल्लंघन पाते हुए पेट्रोल जब्त किया। इस कार्रवाई में खाद्य निरीक्षक प्रमोद कुमार सोनवानी, सचिन कुमार और टीम के अन्य सदस्य शामिल थे।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914072658152

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 181