चिंतलनार में बड़ी सफलता: नक्सली सहयोगी गिरफ्तार, आम नागरिकों की हत्या और लूट में था शामिल
OM Darpan
Aug 04, 2024 07:58 am
220 views
04 Aug 2024
[smartslider3 slider=2]
चिंतलनार (कौशल संदुजा)। थाना चिंतलनार और 201 कोबरा वाहिनी के संयुक्त प्रयास से पुलिस ने एक नक्सली सहयोगी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह सहयोगी दिनांक 21 फरवरी 2024 को ग्राम जब्बागट्टा के दो ग्रामीणों की निर्मम हत्या और उनके घरों से अनाज, मवेशी और दैनिक उपयोग की सामग्री लूटने की घटना में शामिल था। इस अभियान के तहत, सुकमा पुलिस और 201 कोबरा वाहिनी की टीमों ने विशेष रूप से प्रशिक्षित बल के साथ क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन और नक्सली आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। 1 अगस्त 2024 को प्राप्त सूचना के आधार पर, पुलिस ने ग्राम रेवालीपारा के जंगलों में संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की और उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान, गिरफ्तार किए गए व्यक्ति ने अपना नाम आशीष कुमार मरकाम उर्फ मड़कम बताया, जो ग्राम जब्बागट्टा का निवासी है। गिरफ्तार नक्सली सहयोगी पर पहले से ही कई गंभीर अपराधों के मामले दर्ज थे, जिनमें हत्या, लूट, और डकैती शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए 2 अगस्त 2024 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इस सफल अभियान में 201 कोबरा वाहिनी की आसूचना शाखा की विशेष भूमिका रही है। नक्सल विरोधी अभियान के तहत क्षेत्र में और भी संभावित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान जारी है।
पुलिस और 201 कोबरा वाहिनी के संयुक्त अभियान में गिरफ्तारी; सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान को मिली बड़ी सफलता
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन