14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुकमा में नक्सलियों का खूनी तांडव: भितरघात के शक में अपने ही साथी की हत्या

OM Darpan

Aug 16, 2024 03:19 pm 245 views
[smartslider3 slider=2]
  • सुकमा में नक्सलियों ने किया अपने ही साथी का खून, बस्तर डिविजन के इंचार्ज कुरसम मनीष की दर्दनाक हत्या
सुकमा। जब पूरा देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा था, तब छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके सुकमा से एक सनसनीखेज खबर आई। नक्सलियों ने अपने ही संगठन के पश्चिम बस्तर डिविजन के इंचार्ज, कुरसम मनीष की भितरघात के शक में हत्या कर दी है। नक्सलियों ने इस हत्या की पुष्टि करते हुए एक प्रेस नोट जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि कुरसम मनीष को संगठन के खिलाफ गतिविधियों में शामिल होने का संदेह था। इस घटना ने एक बार फिर नक्सल संगठन के भीतर के आंतरिक संघर्ष को उजागर कर दिया है। यह घटना केवल अकेली नहीं है। इससे पहले भी नक्सलियों ने बस्तर में अपने एक अन्य साथी, बारसे मासा, की हत्या कर दी थी। बारसे मासा ने आंध्र प्रदेश पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था, जिससे नाराज होकर नक्सलियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। सुरक्षाबलों की लगातार सफलताओं और नक्सलियों की कमजोर होती स्थिति ने उन्हें अंदर से हिला दिया है, जिससे ऐसे हिंसक घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914092815473

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 181