29 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

चारामा के पास हाईवे पर काल बनकर आए मवेशी, जवान ने गंवाई जान

शेयर करें

OM Darpan

Sep 27, 2026 07:20 pm 488 views
चारामा के पास हाईवे पर काल बनकर आए मवेशी, जवान ने गंवाई जान

मचान्दुर के पास बाइक से धमतरी जाते समय हुआ भीषण हादसा

बलौदाबाजार का था मृतक जवान की गई जान

चारामा। नेशनल हाईवे-30 पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। मचान्दुर के पास सड़क पर खड़े मवेशी से एक तेज रफ्तार बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार सीआरपीएफ (CRPF) जवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसके साथ मौजूद दूसरा युवक लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर धमतरी की ओर जा रहे थे, तभी मचान्दुर के पास यह हादसा हुआ।

जवान ने मौके पर तोड़ा दम

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। मृतक जवान की पहचान बलौदाबाजार जिले के निपानिया गांव निवासी के रूप में की गई है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए संजीवनी 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। घायल युवक को चारामा अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को बेहद चिंताजनक बताया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिस जांच में जुटी

सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही चारामा पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल उन परिस्थितियों का विश्लेषण कर रही है जिनमें यह हादसा हुआ। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मृतक जवान के परिजनों को सूचना दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हाईवे पर मवेशियों का आतंक

इलाके के लोगों में इस हादसे को लेकर भारी आक्रोश है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि नेशनल हाईवे-30 पर लावारिस घूमते मवेशियों के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। तेज रफ्तार वाहनों के सामने अचानक मवेशी आ जाने से चालकों को संभलने का मौका नहीं मिलता। प्रशासन और हाईवे अथॉरिटी की अनदेखी के कारण आए दिन बेगुनाह लोग अपनी जान गंवा रहे हैं, लेकिन मवेशियों को हटाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260929202649422

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 4 / 206