14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

OM Darpan

Aug 11, 2026 02:29 am 706 views
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
 

पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत

  जशपुर | जशपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आम नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं और मांगें सुनीं। मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे नागरिकों ने इलाज, आर्थिक सहायता, शिक्षा, रोजगार और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न विषयों से जुड़ी अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं को उनके समक्ष रखा। विष्णु देव साय ने नागरिकों की समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार परीक्षण कर समयबद्ध तरीके से निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।

जनसमस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का मूल उद्देश्य आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करें, ताकि नागरिकों को शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ सहजता से उपलब्ध हो सके।

प्रकरणों पर होगी नियमित समीक्षा

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आम नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर दूर-दराज से मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय तक पहुंचते हैं, इसलिए उनके प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ-साथ शिकायतों के निराकरण की नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश दिए।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914143235376

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 181