उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का सुकमा दौरा: अंदरूनी इलाकों के विकास और जनहितकारी योजनाओं पर ग्रामीणों से की चर्चा
OM Darpan
Aug 17, 2024 06:38 am
170 views
17 Aug 2024
[smartslider3 slider=2]
सुकमा के पूवर्ती गांव में उपमुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से की चौपाल चर्चा, उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण कर खाद्यान्न उपलब्धता का लिया जायजा
सुकमा (कौशल संदुजा)। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने शुक्रवार को सुकमा जिले के अंदरूनी इलाके पूवर्ती का दौरा किया, जहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ चौपाल में बैठकर बातचीत की। उपमुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों पर ग्रामीणों से चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सरकार इस क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और सड़कों, बिजली, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
इस अवसर पर उन्होंने रायपुर भ्रमण से लौटे पूवर्ती, टेकलगुड़ा, और सिलगेर के ग्रामीणों से उनके अनुभव भी सुने। श्री शर्मा ने पूवर्ती की उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण कर खाद्यान्न और अन्य राशन सामग्री की उपलब्धता का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों को सभी आवश्यक वस्तुएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएं।
इस दौरे के दौरान बस्तर संभागायुक्त श्री डोमन सिंह, आईजी श्री पी. सुंदरराज, कलेक्टर श्री हरिस एस., एसपी श्री किरण गंगाराम चव्हाण, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता जैन, एडिशनल एसपी नक्सल ऑपरेशन श्री निखिल राकेजा, एसडीएम कोंटा श्री शबाब खान, तथा जिला एवं पुलिस प्रशासन और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन