17 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रियदर्शनी उत्कृष्ट विद्यालय में एसएमडीसी की पहली बैठक संपन्न, मॉडल स्कूल बनाने का संकल्प

OM Darpan

Sep 01, 2024 05:52 am 251 views
 
  • विकास सुखवानी ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए दी प्रतिबद्धता
  • विद्यालय को राज्य का सबसे स्मार्ट स्कूल बनाने का लिया गया संकल्प
नेवरा। नेवरा के प्रियदर्शनी शासकीय उत्कृष्ट इंग्लिश एवं हिंदी माध्यमिक विद्यालय में एसएमडीसी की पहली बैठक संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में समिति के सभी सदस्यों का स्वागत किया गया। मुख्य रूप से एसएमडीसी के अध्यक्ष मनोज निषाद और नगर पालिका उपाध्यक्ष विकास सुखवानी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। विकास सुखवानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह विद्यालय छत्तीसगढ़ का मॉडल स्कूल बनेगा और इसे राज्य का सबसे स्मार्ट स्कूल बनाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अनुशासनपूर्वक पढ़ाई करने और एक लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। यह पहली बैठक शिक्षक, छात्र-छात्राओं और एसएमडीसी के सदस्यों के बीच हुई, जिसमें विद्यालय के विभिन्न विकास कार्यों पर गहन चर्चा की गई। बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता, खेलकूद, योग, अन्य सुविधाओं और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया। विद्यालय के प्राचार्य दुष्यंत सोनी ने बैठक की शुरुआत में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का स्वागत किया और विद्यालय की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के वर्तमान और भविष्य की योजनाओं का परिचय दिया। इस आवश्यक बैठक में नीलम अग्रवाल, सौरभ जैन, सुधांशु शर्मा, गौरव अग्रवाल, देव अग्रवाल, गोपाल साहू, आदर्श वर्मा, अलख साहू, टिकेश्वरी वर्मा, गणेश जैन, राजू कुरैशी, प्रभा वर्मा, बंजारे सर सहित विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917101214685

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 4 / 185