14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ग्राम पाउवारा में इतवारी चिला तिहार जनपद ट्रॉफी 2024 का भव्य आयोजन

OM Darpan

Aug 13, 2024 08:34 am 161 views
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने पारंपरिक खेलों के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया विधायक ललित चंद्राकर ने पारंपरिक खेलों के संरक्षण पर दिया जोर  दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल) ग्राम पाउवारा में आयोजित इतवारी चिला तिहार जनपद ट्रॉफी 2024 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक खेलों के महत्व को रेखांकित किया। विधायक चंद्राकर ने ग्रामीणों को पारंपरिक खेलों को सहेजने की जिम्मेदारी का एहसास दिलाया और सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को बधाई दी। ग्राम पाउवारा में इतवारी चिला तिहार जनपद ट्रॉफी 2024 का भव्य आयोजन कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि जिला मंत्री रोहित साहू, उतई मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, सरपंच वामन साहू सहित कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न पारंपरिक खेल जैसे कबड्डी, फुगड़ी, गिल्ली डंडा, कुर्सी दौड़, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ग्राम सरपंच वामन साहू ने बताया कि पंचायत स्तर पर महिलाओं के खेलकूद की शुरुआत की गई थी, जिसमें विजेताओं ने इस आयोजन में भाग लिया। आयोजन समिती ने अतिथियों को शाल और श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम ने पारंपरिक खेलों और सांस्कृतिक धरोहर को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914072658152

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 181