14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुकमा के कोर्रा में स्वास्थ्य विभाग की दस्तक, घर-घर पहुंचकर बांटे आयुष्मान कार्ड

OM Darpan

Jul 27, 2026 12:17 am 466 views
सुकमा के कोर्रा में स्वास्थ्य विभाग की दस्तक, घर-घर पहुंचकर बांटे आयुष्मान कार्ड
सुकमा।  जिले के सुदूर ग्राम पंचायत कोर्रा में जिला प्रशासन की सक्रियता से शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ ग्रामीणों के घर तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों की बाधाओं को पार करते हुए ग्रामीणों को सीधे योजनाओं से जोड़ा। इस विशेष अभियान के दौरान न केवल कार्ड बांटे गए, बल्कि ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुरक्षा का ठोस भरोसा भी दिलाया गया।

डॉ. आर.के. सिंह की सीधी निगरानी

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह के मार्गदर्शन और जिला परियोजना समन्वयक अमृतेश सिंह के कुशल नेतृत्व में इस अभियान को अंजाम दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम केवल शिविरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि गांव के हर घर में दस्तक दी गई। इस दौरान 100 आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए, जबकि 14 बुजुर्गों के वय वंदन कार्ड भी मौके पर तैयार कर उन्हें सौंपे गए।

मितानिनों और मैदानी अमले ने संभाला मोर्चा

इस संवेदनशील पहल में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मितानिनों और स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया और तत्काल लाभ सुनिश्चित किया गया। आयुष्मान कार्ड मिलने से अब ग्रामीणों को गंभीर बीमारियों के उपचार में बड़ी राहत मिलेगी, वहीं वय वंदन कार्ड बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का ढाल बनेगा। इनका क्या कहना है: "हमारा संकल्प जिले के हर पात्र व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। कोर्रा जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर सत्यापन करना इसी दिशा में एक बड़ा कदम है।"

डॉ. आर.के. सिंह, CMHO सुकमा

"मैदानी अमले और मितानिनों के सहयोग से हमने सीधे हितग्राहियों तक दस्तक दी है। आयुष्मान और वय वंदन कार्ड के माध्यम से हम अंतिम व्यक्ति को सुरक्षा घेरे में ला रहे हैं।"

अमृतेश सिंह, जिला परियोजना समन्वयक -

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914113023121

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 181