3 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नाबालिग को जबरन शराब पिलाने के मामले में लखनपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

शेयर करें

OM Darpan

Aug 19, 2024 06:17 pm 247 views
नाबालिग को जबरन शराब पिलाने के मामले में लखनपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
[smartslider3 slider=2]
 
  • पुरानी रंजिश के चलते नाबालिग को जबरन शराब पिलाकर धमकाने के आरोप में लखनपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से महुआ शराब बरामद।
लखनपुर नाबालिग शराब पिलाने मामला पंकज/शुक्ला अंबिकापुर।  सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालक को जबरन शराब पिलाने और धमकाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का कारण आरोपियों और नाबालिग के परिवार के बीच पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। प्रार्थी ने 9 अगस्त 2024 को लखनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके नाबालिग पुत्र को दूध पहुंचाकर लौटते समय गजराज राजवाड़े और विदुर सिंह ने रोककर धमकाया और जबरन महुआ शराब पिलाई। घटना के बाद आरोपियों ने नाबालिग को घर के पास छोड़ दिया, जिससे वह अस्वस्थ हो गया। परिवार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चे को खट्टा पानी पिलाया और घटना की जानकारी प्राप्त की। लखनपुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए अपराध क्रमांक 195/24 धारा 126(2), 351(2), 3(5), 123 बी.एन.एस. और किशोर बालक संरक्षण अधिनियम 2015 की धारा 77 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया और उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त महुआ शराब की बोतल भी बरामद की गई। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी लखनपुर इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह और उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261003101957162

विज्ञापन

Advertisement