12 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

झेरिया यादव समाज द्वारा आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी दही लूट के कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक अहिवारा

शेयर करें

OM Darpan

Aug 28, 2024 04:58 am 271 views
झेरिया यादव समाज द्वारा आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी दही लूट के कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक अहिवारा
[smartslider3 slider=2]
  कृष्ण जन्माष्टमी बोडेगांव कृष्ण जन्माष्टमी बोडेगांव   नंदकट्ठी (रोहितास सिंह भुवाल) अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के करंजा भिलाई परिक्षेत्र के बोडेगांव में झेरिया यादव समाज द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी और दही लूट का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा, जनपद सदस्य माहेश्वरी हंकारा, भाजपा जिला महामंत्री उपकार चंद्राकर, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू और सांसद प्रतिनिधि प्रेमलाल नायक जैसे प्रमुख अतिथि उपस्थित रहे। यादव समाज के अध्यक्ष जालंधर यादव, परीक्षेत्रीय अध्यक्ष बसंत यादव, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अश्वनी यादव, मनोज यादव, राजकुमार यादव, संतोष यादव, परमानंद यादव और दीपक यादव सहित सैकड़ों यादव समाज के सदस्य भी इस मौके पर मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान विधायक कोर्सेवाडा ने अपने उदबोधन में बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान की गई घोषणाओं को भाजपा धीरे-धीरे पूर्ण कर रही है। उन्होंने यादव समाज के लिए सामाजिक भवन की मांग पर 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। विधायक ने यह भी बताया कि अपने दूसरे कार्यकाल के केवल छह महीनों में उन्होंने हर पंचायत में 10 से 80 लाख रुपये तक विभिन्न विकास कार्यों के लिए दिए हैं और आगे भी जरूरत के अनुसार मदद करते रहेंगे। इस अवसर पर झेरिया यादव समाज द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, अखाड़ा, गीत-संगीत का भी आयोजन किया गया। इसके बाद दही लूट का आयोजन हुआ, जो गांव के आसपास के किसी भी अन्य गांव में देखने को नहीं मिलता। बोडेगांव में आयोजित इस दही लूट का प्रदर्शन हर दृष्टिकोण से अद्वितीय था और इसे देखने के लिए आसपास के गांवों से भी लोग बड़ी संख्या में पहुंचे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261013041538232

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 3 / 216