3 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सांसद चिंतामणि महराज और कलेक्टर भोसकर ने बाइक से किया सड़कों का गहन निरीक्षण

शेयर करें

OM Darpan

Aug 14, 2024 02:19 am 208 views
सांसद चिंतामणि महराज और कलेक्टर भोसकर ने बाइक से किया सड़कों का गहन निरीक्षण
[smartslider3 slider=2]

मनेंद्रगढ़ रोड और खरसिया नाका से रायगढ़ रोड पर जलभराव की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

अंबिकापुर (पंकज शुक्ला)। सांसद चिंतामणि महराज और कलेक्टर भोसकर ने बाइक से किया सड़कों का गहन निरीक्षणसरगुजा सांसद चिंतामणि महराज और कलेक्टर विलास भोसकर ने सोमवार को सुबह 8 बजे अंबिकापुर शहर की प्रमुख सड़कों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरे में उन्होंने दोपहिया वाहन से मनेंद्रगढ़ रोड और खरसिया नाका से रायगढ़ रोड तक का भ्रमण किया, जहां उन्होंने विभिन्न स्थानों पर जलभराव और अन्य समस्याओं का अवलोकन किया। इस निरीक्षण में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी भाग लिया, जिनमें नगर निगम आयुक्त प्रकाश सिंह राजपूत, ईई पीडब्लूडी वीके बेदिया, ईई एनएच नितेश तिवारी, और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व फागेश सिन्हा शामिल थे। निरीक्षण के दौरान ईई एनएच नितेश तिवारी ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर स्थित मनेंद्रगढ़ रोड पर पांच प्रमुख स्पॉट्स हैं, जहां जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। इनमें पीजी कॉलेज के सामने, होली क्रास स्कूल के पास, होटल माखन विहार, होटल शैलगिरी और अजिरमा बैरियर शामिल हैं। इन स्थानों पर जलभराव के कारण आम जनता को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। सांसद चिंतामणि महराज ने अधिकारियों को इस समस्या का त्वरित समाधान निकालने के लिए कहा। उन्होंने जलभराव के निराकरण के लिए नाली निर्माण, सड़क की ऊंचाई बढ़ाने और रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसे उपायों को प्राथमिकता देने का आदेश दिया। कलेक्टर विलास भोसकर ने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिया कि इन स्थानों पर नाली निर्माण की कार्ययोजना तैयार की जाए और जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि जहां भी अतिक्रमण की आवश्यकता हो, उसे प्राथमिकता से हटाया जाए। इसके अलावा, खरसिया नाका से रायगढ़ रोड तक निरीक्षण के दौरान भारत पेट्रोलियम पंप के पास भी जलभराव की स्थिति का जायजा लिया गया। ईई एनएच ने अवगत कराया कि इस स्थान पर हर साल महामाया पहाड़ से आने वाले पानी के कारण जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। सांसद ने इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर भोसकर ने जोर देकर कहा कि आम जनता की सुविधा के लिए इन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261003101957162

विज्ञापन

Advertisement