14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

महतारी वंदन और राशन के मेल से प्रीति सुजान बैगा की संवरी तकदीर

OM Darpan

Jul 28, 2026 12:09 am 668 views
महतारी वंदन और राशन के मेल से प्रीति सुजान बैगा की संवरी तकदीर
  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना और खाद्य विभाग की सार्वजनिक वितरण प्रणाली का दोहरा लाभ प्रदेश की हजारों महिलाओं के जीवन की दिशा बदल रहा है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के आकांक्षी विकासखंड गौरेला की ग्राम पंचायत ठाड़पथरा निवासी श्रीमती प्रीति सुजान बैगा इस बदलाव का सबसे बड़ा उदाहरण बनकर उभरी हैं। उन्हें हर महीने नियम से सहायता मिल रही है।

₹1000 की किस्त और सरकारी राशन ने दी बड़ी राहत

श्रीमती प्रीति सुजान बैगा को महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में मिल रही है। नियमित पैसा मिलने से उनके परिवार के दैनिक खर्चों का प्रबंधन अब पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है। प्रीति ने बताया कि इस राशि का उपयोग वह घर के लिए राशन, सब्जी और अन्य जरूरी सामान खरीदने में करती हैं। इससे परिवार की आर्थिक चिंता कम हुई है और घरेलू बजट को व्यवस्थित करने में बड़ी मदद मिल रही है।

प्रीति ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

खाद्य विभाग की सार्वजनिक वितरण प्रणाली से मिलने वाले नियमित खाद्यान्न और महतारी वंदन की नकद राशि ने प्रीति के परिवार की आर्थिक स्थिति को पहले से मजबूत कर दिया है। जिला प्रशासन, खाद्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के आपसी तालमेल से यह लाभ उन तक बिना किसी रुकावट के पहुंच रहा है। प्रीति सुजान बैगा ने इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने भविष्य के प्रति उनके विश्वास को और अधिक सुदृढ़ कर दिया है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914133127813

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 181