3 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: ई-रिक्शा चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

शेयर करें

OM Darpan

Aug 26, 2024 07:25 am 228 views
सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: ई-रिक्शा चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
[smartslider3 slider=2]
   
  • चोरी की गई ई-रिक्शा बरामद, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
ई-रिक्शा चोरी, सरगुजा पुलिस कार्रवाई पंकज/शुक्ला अंबिकापुर. सरगुजा जिले की कोतवाली पुलिस ने ई-रिक्शा ऑटो वाहन चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी ह्रदय नारायण यादव की शिकायत पर थाना कोतवाली में मामला दर्ज किया गया था, जिसमें उनके ई-रिक्शा वाहन को शिकारी रोड बौरीपारा से 15 अगस्त और 16 अगस्त 2024 के बीच अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया था। पुलिस टीम ने मुखबिरों की सहायता से आरोपियों की पहचान की और उनके ठिकानों पर छापेमारी की। मुखबिर की सूचना के आधार पर, सुभाषनगर निवासी जयपाल चौहान और उसके साथी धनेश्वर गिरी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना को स्वीकार किया और पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया ई-रिक्शा वाहन बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक अरुण दुबे, आरक्षक लालमान सिंह, दीपक दास, शिवमंगल सिंह और संजय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261003112015142

विज्ञापन

Advertisement