3 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दोपहिया वाहन चोरी के आरोपी की गिरफ्तारी, 03 मोटरसाइकिलें बरामद

शेयर करें

OM Darpan

Aug 28, 2024 05:29 am 186 views
सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दोपहिया वाहन चोरी के आरोपी की गिरफ्तारी, 03 मोटरसाइकिलें बरामद
[smartslider3 slider=2]
 
  • मणीपुर पुलिस की सटीक जांच, आदतन अपराधी टेमलाल राजवाड़े गिरफ्तार
पंकज शुक्ला /अंबिकापुर। सरगुजा जिले में दोपहिया वाहन चोरी के मामलों में पुलिस की सक्रियता रंग ला रही है। ताजा घटनाक्रम में मणीपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आदतन अपराधी टेमलाल राजवाड़े को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी की गई कुल 03 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले की शुरुआत तब हुई जब 07 अगस्त 2024 को दर्रीपारा मणीपुर निवासी आकाश गुप्ता ने मणीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी हौंडा शाइन मोटरसाइकिल (क्रमांक सीजी/15/सीडब्लू/5553) मित्तल प्लाई ट्रेडिंग के बाहर से चोरी हो गई थी। आकाश ने बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल को लॉक कर ड्यूटी के लिए अंदर चले गए थे, लेकिन शाम को बाहर आने पर देखा कि वाहन गायब था। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 263/24 के तहत धारा 303(2) बी.एन.एस. का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जांच के दौरान संदेही टेमलाल राजवाड़े (उम्र 23 वर्ष, निवासी पुहपुटरा, थाना लखनपुर) को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने न केवल आकाश गुप्ता की मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया, बल्कि शहर के अन्य स्थानों से चोरी की गई दो अन्य मोटरसाइकिलों का भी खुलासा किया। आरोपी की निशानदेही पर कुल 03 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने टेमलाल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। टेमलाल एक आदतन अपराधी है, और उसके खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस पूरी कार्रवाई में मणीपुर थाना के सहायक उप निरीक्षक ललन सिंह, प्रधान आरक्षक पीतांबर सिंह, आरक्षक अतुल शर्मा और समीर तिर्की शामिल थे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261003112015142

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 5 / 209