सुकमा में सक्रिय नक्सली का आत्मसमर्पण: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता
OM Darpan
Aug 08, 2024 01:36 am
135 views
08 Aug 2024
[smartslider3 slider=6]
"नियद नेल्ला नार" योजना से प्रभावित होकर नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था ने डाला प्रभाव
सुकमा (कौशल संदुजा)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक सक्रिय नक्सली ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। "छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति" और "नियद नेल्ला नार" योजना से प्रभावित होकर, थाना कोंटा क्षेत्र के निवासी माड़वी हिड़मा (उम्र 30 वर्ष) ने आज सुकमा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण के समय हिड़मा ने अपने साथ कोई हथियार नहीं रखा था।[smartslider3 slider=2]
हिड़मा के आत्मसमर्पण में 208 कोबरा वाहिनी की आसूचना शाखा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा अंदरूनी क्षेत्रों में नए सुरक्षा कैम्पों की स्थापना ने नक्सलियों के खिलाफ कड़ा प्रभाव डाला, जिससे हिड़मा ने आत्मसमर्पण का फैसला लिया।
हिड़मा को छत्तीसगढ़ सरकार की "छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति" के तहत सहायता राशि और अन्य सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी। पुलिस का मानना है कि इस आत्मसमर्पण से नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन