14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ग्लासगो से रायपुर तक गूंजी तालियों की गड़गड़ाहट, डिप्टी सीएम साव ने ज्ञानेश्वरी यादव की हौसला-अफजाई की

OM Darpan

Jul 28, 2026 10:50 pm 842 views
ग्लासगो से रायपुर तक गूंजी तालियों की गड़गड़ाहट, डिप्टी सीएम साव ने ज्ञानेश्वरी यादव की हौसला-अफजाई की
    रायपुर। राजधानी में आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव के दौरान सोमवार को एक बेहद भावुक और गौरवशाली मंजर देखने को मिला। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने वाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव से वीडियो कॉल पर चर्चा की। साव ने न केवल उन्हें जीत की बधाई दी, बल्कि कॉन्क्लेव में मौजूद खेल जगत के नामचीन विशेषज्ञों और आयोजन की भव्यता से भी रूबरू कराया।

दिग्गजों ने दिया स्टैंडिंग ओवेशन

जैसे ही ज्ञानेश्वरी यादव की तस्वीर स्क्रीन पर उभरी, कॉन्क्लेव में मौजूद सभी खेल विशेषज्ञों और अतिथियों ने अपनी जगह पर खड़े होकर तालियां बजाईं। पूरे हॉल ने एक सुर में छत्तीसगढ़ की इस बेटी का अभिवादन किया। विशेषज्ञों ने कहा कि ज्ञानेश्वरी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर रजत पदक जीतकर छत्तीसगढ़ और पूरे भारत को गौरवान्वित किया है। यह पल कॉन्क्लेव के सबसे प्रेरणादायक क्षणों में से एक रहा।

'कड़ी मेहनत और आशीर्वाद से मिला पदक'

ग्लासगो से वीडियो कॉल के जरिए जुड़ीं ज्ञानेश्वरी यादव ने इस दौरान अपने संघर्षों को साझा किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहे स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव की पहल को सराहा और सभी का आभार व्यक्त किया। ज्ञानेश्वरी ने भावुक होते हुए कहा कि भारत का प्रतिनिधित्व करना और छत्तीसगढ़ का नाम इस मुकाम तक लाने में बहुत मेहनत लगी है। उन्होंने अपनी सफलता का पूरा श्रेय प्रदेशवासियों के समर्थन और आशीर्वाद को दिया।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914152612878

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 181