ग्राम सगनी में शाला प्रबंधन समिति के गठन में युवाओं को मिला नेतृत्व का मौका
OM Darpan
Aug 17, 2024 06:18 am
157 views
17 Aug 2024
[smartslider3 slider=2]
-
प्राथमिक शाला में श्रीमती मोहिनी निषाद और माध्यमिक शाला में दीपक साहू बने अध्यक्ष, युवाओं के नेतृत्व को प्रोत्साहित करने पर जोर
ग्राम के सभी पालकों की सहमति से प्राथमिक शाला के अध्यक्ष के रूप में श्रीमती मोहिनी निषाद और माध्यमिक शाला के अध्यक्ष के रूप में दीपक साहू का मनोनयन किया गया। माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक डी.एस. राजपूत ने समिति के गठन के उद्देश्य, कर्तव्यों और अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर दोनों शालाओं के प्रधान पाठक, सरपंच, पंच, और ग्राम के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। शाला के शिक्षकों, जैसे वेदव्रत ठाकुर, भोजकुमार वसु, आनंद पांडे, शालिनी साहू, और निलीमा कुजूर का इस आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन